[हिंदी] Indian Navy Tradesman Skilled Syllabus & Exam Pattern 2023

Indian Navy Tradesman Skilled Syllabus 2023 In Hindi: भारतीय नौसेना या इंडियन नेवी के द्वारा Tradesman Skilled के पदों पर होने वाली परीक्षा का नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न इस लेख के माध्यम से देखा जा सकता है। वह उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन कर चुके है या इनके लिए तैयारी कर रहे है वह इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड सिलेबस 2023 और परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त क सकते है।

भारतीय नौसेना के द्वारा आयोजित होने वाली ट्रेड्समैन स्किल्ड की परीक्षा इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। उम्मीदवार जो इन पदों पर चयनित होना चाहते है उन्हें इसके लिखित परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता होगी।

विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही इसके परीक्षा से सम्बंधित जानकारी भी प्रकाशित की गयी है। आइये Indian Navy Tradesman Skilled Syllabus 2023 और Indian Navy Tradesman Skilled Exam Pattern 2023 के बारे में जानने का प्रयास करते है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड सिलेबस 2023 और परीक्षा पैटर्न का विवरण

परीक्षा विभागभारतीय नौसेना
पद का नामट्रेड्समैन स्किल्ड
परीक्षा का नामइंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड भर्ती परीक्षा 2023
लेख की श्रेणीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in

Indian Navy Tradesman Skilled Syllabus & Exam Pattern 2023

भारतीय नौसेना (Indian Navy) आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती का आयोजन करती है। जिनको कार्यो के अनुसार नौसेना में कार्य कना होता है। इसके लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा का पहला चरण लिखित परीक्षा ही है। इसमें प्राप्तांक ही उम्मीदवारों के लिए चयनित होने के मौके बनाएंगे

Indian Navy Tradesman Skilled Exam में किन-किन विषयो से प्रश्न पूछे जाने है। प्रश्नो की संख्या क्या होगी और परीक्षा की अवधि क्या होगी आदि सभी जानकारी के लिए हमें Indian Navy Tradesman Skilled Exam Pattern 2023 पर एक नजर डालनी होगी।

Indian Navy Tradesman Skilled Exam Pattern 2023

सभी पात्र उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) में होगी ,परीक्षा की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से भेजी जाएगी। इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड की परीक्षा 100 अंको के लिए आयोजित होगी इसकी अधिक जानकारी इस टेबल में देखी जा सकती है

Indian Navy Tradesman Skilled Exam Pattern In Hindi:

भागविषय अधिकतम अंक
(i)सामान्य बुद्धि और तर्क10
(ii)न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड 10
(iii)सामान्य अंग्रेजी 10
(iv)सामान्य जारूकता 20
(v)सम्बंधित ट्रेड में जागरूकता 50

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड परीक्षा से सम्बंधित जानकारी एक नजर में

  • लिखित परीक्षा बस्तुनिष्ठ MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रकार की होगी
  • परीक्षा द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) में होगी
  • परीक्षा कुल 100 अंको के लिए आयोजित होगी

Indian Navy Tradesman Skilled Syllabus 2023 In Hindi

परीक्षा के लिए पात्रता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। परीक्षा में एक ही पेपर होगा जो द्विभाषी होगा। परीक्षा में 5 अलग-अलग विषयो से कुल 100 अंको के लिए प्रश्न शामिल किये जायेंगे पहले भागो में कॉमन विषयों से कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे

एवं पांचवे भाग में सम्बंधित ट्रेड से कुल 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमे उम्मीदवार द्वारा आवेदन करते समय जिस भी ट्रेड से आटीआई की है उसी ट्रेड से सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। आइये इसका विषयवार विवरण देखते है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड का सिलेबस 2023:-

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड एग्जाम के पाठ्यक्रम में शामिल विषयों का विवरण इस प्रकार है

सामान्य बुद्धि और तर्क:

इस खंड में मौखिक और गैर-मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इसमें समानताएं, समानताएं और अंतर, अंतरिक्ष कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, निर्णय लेना, दृश्य स्मृति, विवेकपूर्ण अवलोकन, संबंध अवधारणा, मौखिक और आकृति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला आदि पर प्रश्न शामिल होंगे। अमूर्त विचारों, प्रतीकों और उनके संबंधों, अंकगणितीय संगणना और अन्य विश्लेषणात्मक कार्यों से निपटने के लिए उम्मीदवार की क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किए गए प्रश्न भी शामिल होंगे।

न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड:

इस खंड में संख्या प्रणाली से संबंधित समस्याओं पर प्रश्न शामिल होंगे, पूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव, भिन्न और संख्याओं के बीच संबंध, मौलिक अंकगणितीय संचालन, प्रतिशत, अनुपात और अनुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, समय और दूरी, अनुपात और समय, समय और काम आदि।

सामान्य अंग्रेजी:

उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा की समझ के परीक्षण के अलावा, इस खंड में इसकी vocabulary, grammar, sentence structure, synonymous, antonyms and its correct usage आदि से सम्बंधित प्रश्न शामिल किये जायेंगे

सामान्य जागरूकता:

इस खंड में भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे, विशेष रूप से खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र परिदृश्य, भातीय संविधान सहित सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान आदि से संबंधित। ये प्रश्न ऐसे होंगे कि उन्हें किसी के विशेष अध्ययन की आवश्यकता नहीं है।

सम्बंधित ट्रेड में जागरूकता:

परीक्षा में निर्दिष्ट आवश्यक योग्यता के अनुसार ट्रेड/पद से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवार को अपने ट्रेड के अनुसार तैयारी करनी होगी

FAQs:

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड क्या है?

इंडियन नेवी में ट्रेड्समैन स्किल्ड एक पद है, भारतीय नौसेना सिविलियन भर्ती के तहत इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन करती है।

इंडियन नेवी ट्रेड्समैन स्किल्ड के कार्य क्या है?

चयनित उम्मीदवारों को आम तौर पर (ए) मुख्यालय, पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई, (बी) मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एनएडी में सेवा करनी होगी। हालांकि प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार उन्हें भारत में कहीं भी नौसेना इकाइयों/संरचनाओं में तैनात किया जा सकता है

Indian Navy Tradesman Skilled Exam 2023 कितने अंको का होगा?

यह परीक्षा 100 अंको के लिए आयोजित की जाएगी जो जिसमे 50 अंक कॉमन विषयो से एवं 50 अंक ट्रेड से सम्बंधित प्रश्नो के लिए होंगे।

हमें आशा है आपको Indian Navy Tradesman Skilled Syllabus 2023 In Hindi से सम्बंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। चयन की आगे की प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए इस पृष्ठ के संपर्क में भी बने रहें साथ ही उम्मीदवार स्टडी मटेरियल, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, जीके, सिलेबस और परीक्षा अलर्ट के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर सकते हैं।

टेलीग्राम ज्वाइन करेंClick Here
YouTube चैनल ज्वाइन करेंClick Here
फ़ेसबुक ज्वाइन करेंClick Here

Leave a Comment